बकरीद के पर्व को लेकर उपखण्ड अधिकारी चुंडावत ने थाने मे सीएलजी की बैठक ली

भीलवाड़ा समाचार 
गुलाबपुरा (रामकिशन वैष्णव ) स्थानीय पुलिस थाने मे उपखण्ड अधिकारी दिव्यराज सिंह चुंडावत की अध्यक्षता मे बकरीद के पर्व को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक ली एवं बकरा ईद का पर्व आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। बैठक मे बकरीद के अवसर पर मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था के बारे की चर्चा की गई। उपखण्ड अधिकारी चुंडावत ने सीएलजी   सदस्यों से कहा की मुख्य बाजारों मे कर रखे  अतिक्रमण को शीघ्र हटावे नहीं तो प्रशासन को मजबूरन हटाना पडेगा। बैठक मे बरसाती नालो की सफाई व रेलवे अंडर ब्रिज मे क्षतिग्रस्त सडक की मरम्मत करवाने की सदस्यों ने मांग की गई। पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र सिंह ने सभी सदस्यों से अपील की कि अपनी दुकानों व घरों के बाहर सीसीटीवी लगावे, जिससे चोरीयो पर लगाम लगाया जा सके। सदस्य विकास आचार्य ने शहर मे बढ रही नशे की प्रवृत्ति पर शख्ती बरतने की मांग की गई। बैठक मे थानाधिकारी संजय गुर्जर, पालिका कनिष्ठ लिपिक घनश्याम नवाल, मोहम्मद हुसैन कायमखानी, हाजी अब्दुल भाटी, सदर मुन्ना भाई, ज्ञानचंद कोठारी, सुनिल तोषनीवाल, रामदेव खारोल, एडवोकेट राजेन्द्र रेगर, अशोक मौर्या, गुड्डू सिंधी, सीएस मेवाडा, राजकुमार पाटनी, रामेश्वर सोनी, सीपी जोशी, योगेश त्रिवेदी, ओम दायमा, नीरज टाटीवाल, जितेंद्र शर्मा।